{"_id":"679fdef77f02435bf307331c","slug":"jammu-mission-shakti-sankalp-jammu-news-c-10-lko1027-537252-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिशन शक्ति का संकल्प...हर बेटी बने सशक्त, हर घर में मनाएं बेटियों के जन्म का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिशन शक्ति का संकल्प...हर बेटी बने सशक्त, हर घर में मनाएं बेटियों के जन्म का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर गांव-हर घर तक संदेश देने का अभियान जारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रतिबद्धता दोहराई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को जम्मू-कश्मीर के हर घर तक पहुंचाने की कोशिश रंग ला रही है। इसी कड़ी में लोग जुड़ रहे हैं और हर बेटी बने सशक्त व हर घर में मनाएं बेटियों के जन्म का जश्न के संकल्प को दोहरा रहे हैं।
मिशन शक्ति अभियान के बारे में ये जानकारी जिला मिशन समन्वयक शगुन मनचंदा ने दी और बताया कि हमारे आउटरीच प्रोग्राम हर बॉर्डर एरिया में भी सफलता पूर्वक चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल पल्लनवाला ब्लाक खौड में सैनिटरी नैपकिन वितरित करने के बाद छात्राओं को अभियान को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर छात्रों ने नृत्य, नाटक और कविता पाठ सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शगुन ने बताया कि हम मेधावी छात्राओं को नए अवसर देने, उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल सुनील कुमार खजूरिया, वाइस प्रिंसिपल जगदेव सिंह चिब और मिशन शक्ति संकल्प एचईडब्ल्यू के अन्य अधिकारी और स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।