{"_id":"6802c01ba459ee8077070ec1","slug":"jammu-mishriwala-electricity-problem-jammu-news-c-385-1-mwj1001-105990-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चक जाफर में 49 घंटे बाद भी बिजली बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चक जाफर में 49 घंटे बाद भी बिजली बहाल
Sat, 19 Apr 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। तूफान के चलते मढ़ विधानसभा क्षेत्र के चक जाफर गांव में गुल हुई बिजली शुक्रवार को 49 घंटे बाद बहाल हुई है। इसके बाद परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
16 अप्रैल की रात को तूफान के चलते जाफर गांव में बिजली के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे। ढांचे की शुक्रवार शाम को मरम्मत के बाद बिजली को बहाल कर दिया गया। इससे पहले ग्रामीणों में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से खासा रोष दिखाई दिया।
स्थानीय निवासी राजिंदर सिंह और प्रदीप ने बताया की दो दिन से बिजली न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इन्वर्टर बंद पड़े थे और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही थी। परेशान होकर लोगों को रिश्तेदारों के घरों का रुख करना पड़ा है।