{"_id":"67c0d3ef811e32bc38000dcb","slug":"jammu-mishriwala-culture-bhandara-jammu-news-c-385-1-mwj1001-105510-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिवमंदिर मिश्रीवाला में हुआ विशाल भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिवमंदिर मिश्रीवाला में हुआ विशाल भंडारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर मिश्रीवाला में वीरवार को विशाल भंडारा हुआ। इसका आयोजन मिश्रीवाला शिव मंदिर कमेटी की देखरेख में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर में हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा।
चक जाफर शिव मंदिर में भी भंडारा हुआ। इस मौके पर कीर्तन भी हुआ। भगवान शिव व माता पार्वती को भोग लगा कर भंडारा संगत के लिए खोल दिया गया। विधायक शाम लाल शर्मा की ओर से मिश्रीवाला-जम्मू-अखनूर राजमार्ग पर भंडारा लगाया गया।