{"_id":"6806b2cb958f2725680b939c","slug":"jammu-meeting-maha-arti-jammu-news-c-10-lko1027-594957-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी तट पर नियमित रूप से होगी महाआरती : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी तट पर नियमित रूप से होगी महाआरती : समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकाल शक्ति पीठ बिक्रम चौक में बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के विक्रम चौक स्थित महाकाल शक्ति पीठ में सूर्य पुत्री उपासना समिति की एक बैठक हुई। इसमें नियमित रूप से महाआरती सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। उपासना समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन ने कहा कि तवी नदी के किनारे नियमित आरती व पूजा का आयोजन होगा।
इसलिए आरती स्थल पर नदी का निरंतर प्रवाह बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि नदी के आसपास के नालों व प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण पर भी रोक लगानी होगी। साथ ही कचरे के निपटान के लिए कोई उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि स्वच्छता बनी रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य तवी नदी की प्राचीन गरिमा को बनाए रखना व इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक पवित्र नदी के रूप में स्थापित करना था। इसमें शामिल होने वाले सदस्यों ने भी इस पहल पर चिंता व्यक्त करते हुए नदी के संरक्षण में योगदान देने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर इंद्रजीत खजूरिया व जीवानंद शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।