फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, meeting, employee, demand

Jammu News: रुके वेतन की जल्द की जाए अदायगी

विज्ञापन
jammu, meeting, employee, demand
जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स कर्मियों ने किया मंथन, उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू और कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (जेकेईईजीए) की बैठक हुई। इस मौके पर ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस डिवीजन एक और दो के लगभग 200 कर्मचारियों के रुके वेतन सहित अन्य लाभों की अदायगी की मांग की गई।
सचिव सचिन टिक्कू ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस डिवीजन एक और दो कार्यकारी अभियंता तक कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि योगदान, कर कटौती और छुट्टी वेतन राशि को रोका गया है। ऐसा इसलिए है कि एक मामले में मुख्य अभियंता के खाते को फ्रीज किया गया है। इस कारण अब लाभों की अदायगी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस पर एसोसिएशन अफसोस जाहिर करती है। उपरोक्त कानूनी मुकदमे में समय-समय पर सरकार द्वारा नामित स्थायी वकील सरकार के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। उपरोक्त फैसले के दो महीने बाद भी न्यायालय में अपील पर चर्चा नहीं की गई है। कानून विभाग द्वारा नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुनवाई की निर्धारित तिथि को न्यायालय से अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण कर्मचारियों के हितों के बारे में आवाज नहीं उठाई जा सकती है। जेकेईईजीए प्रमुख सचिव पीडीडी और कानून सचिव से अपील करता है कि वे तुरंत उचित उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed