{"_id":"629c6d123c9c7616e9217cf0","slug":"jammu-martyrdom-day-of-guru-arjun-dev-sangat-bowed-his-head-at-gurdwara-sachkhand-gol-gujral-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस आज, गुरुद्वारा सचखंड में संगत ने संगत ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस आज, गुरुद्वारा सचखंड में संगत ने संगत ने टेका माथा
Sun, 05 Jun 2022 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:15 PM IST
सार
सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा सचखंड कैंप गोल गुजराल में संगतों ने माथा टेका। रविवार को यहां शहीदी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
Jammu Gurudwara
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुद्वारा सचखंड कैंप गोल गुजराल में श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर हुए शबद-कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। जो बोले सो निहाल सतश्री आकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा सचखंड कैंप गोल गुजराल में भारी दीवान सजाया गया। भव्य रूप से सजे दीवान के सम्मुख श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीष लिया। पहले स्थानीय रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में तीन जून को अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जिसका भोग पांच जून को सुबह आठ बजे से डाला गया। शहीदी पर्व में संत तेजवंत सिंह, संत पूरा डाना, रागी भाई महताब सिंह जालंधर वाले, भाई हरमीत सिंह मक्खनपुर वाले प्रचारक, भाई सुरेंद्र सिंह रागी गुरुद्वारा सचखंड भाग लिया।
विज्ञापन