फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, market, narrow street, fire

Jammu News: बाजार की तंग गलियों में आग से निपटना बड़ी चुनौती, अधिकांश होटल और लॉज में फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल

विज्ञापन
jammu, market, narrow street, fire
जम्मू। दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौतों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बचाव कार्यों में हरी मार्केट व गुम्मट की तंग गलियां सबसे ज्यादा चुनौती बनेंगी। करीब दो दर्जन होटल और लॉज तक जाने व आने के लिए एक ही रास्ता है। इन होटलों में अमरनाथ यात्रा के दौरान हजारों यात्री ठहरते हैं। ऐसे में सुरक्षा ऑडिट अहम मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 301 होटल हैं। करीब 218 होटल और लॉज ज्यूल चौक, हरि मार्केट, रेजीडेंसी रोड, गुम्मट, प्रेम नगर, तालाब खटिकां, गुज्जर नगर और पुराने शहर के अन्य इलाकों में हैं। सबसे बड़ी समस्या संकरी गलियां और सीमित पहुंच मार्ग हैं। यदि किसी होटल या लॉज में देर रात आग लग जाए तो बड़ी फायर टेंडर गाड़ियों का मौके पर पहुंचना आसान नहीं होगा जिससे स्थिति भयावह रूप ले सकती है।
विज्ञापन

यही नहीं, कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा। नियमों के अनुसार होटल और गेस्ट हाउस में पर्याप्त क्षमता वाले पानी के टैंक, अग्निशामक यंत्र, हाइड्रेंट और हर मंजिल पर अग्निशमन उपकरण होने चाहिए। जमीनी स्तर पर नियमित जांच और सख्त निगरानी न होने से कीमती जिंदगियां दांव पर हैं। स्मार्ट सिटी के तहत फायर हाइड्रेंट नेटवर्क का विस्तार किया गया। पुराने शहर में 13 स्थानों पर हाइड्रेंट लगाए गए लेकिन केवल एक ही चालू अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रदेश में आग लगने के बड़े मामले
मई 2014 : शहीदी चौक के पास होटल नीलम में आग लगने से चार लोगों की मौत और 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
मई 2023 : रामबन में होटल में आग लगने से दो की मौत, पांच लोग झुलसे थे।
जून 2021 : डल झील किनारे शार्ट सर्किट के कारण होटल में आग लगी। 15-16 पर्यटकों को बचा लिया था।
---------
बड़े होटलों में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था है लेकिन छोटे होटलों और लॉज में समस्या है। संचालकों को सुरक्षा के लिए स्वयं प्रबंध करने चाहिए। हमारे पास आधुनिक उपकरण और गाड़ियां है, लेकिन तंग गलियों में समस्या आती है।

- हिमांशु गंडोत्रा, उप निदेशक अग्निशमन विभाग
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed