{"_id":"676091ca97a26f1fc40aa03c","slug":"jammu-market-chirstmas-jammu-news-c-10-lko1027-503709-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्रिसमस के पास आते ही सजने लगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्रिसमस के पास आते ही सजने लगे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ से आठ फुट तक के क्रिसमस ट्री, इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज भी उपलब्ध
समुदाय के लोगों ने शुरू की तैयारियां, सजने लगे चर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। क्रिसमस के पास आते ही बाजार सजने लगे हैं। वहीं, समुदाय के लोगों ने चर्च सहित घरों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। साफ-सफाई के साथ ही सजावट होने लगी हैं। त्योहार के लिए कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
शहर के मुख्य मोती बाजार, पक्का डंगा, गांधी नगर, गोल मार्केट क्रिसमस के सामानों से पटने लगे हैं। दुकानदारों ने क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज के पुतले व कपड़े, लाइटें, सुनहरी बॉल आदि सजा दिया है।
डेढ़ से लेकर आठ फुट तक के क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस विभिन्न साइज व प्रकार में मिल रही हैं। कुछ दुकानों पर तो इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सजावट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सभी चर्चों को सजाया जा रहा है। कुछ चर्चों में ईसाई धर्म के इतिहास को दर्शाते हुए ईको फ्रेंडली क्ले मॉडल भी बनवाए जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लाज की डिमांड
मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने बताया कि हर साल कोई न कोई नया ट्रेंड रहता है, जिसके चलते बाजार में सामान की उपलब्धता का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज की बहुत डिमांड है। यह बैटरी से काम करता है और म्यूजिक के साथ झूमता है। इसकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये है। इसके खरीदार बड़े शोरूम, स्कूल और गिरजाघर हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री 30 से लेकर 2000 रुपये, ड्रेस 200 से 500 रुपये, टोपी 50 से 200 रुपये, स्टार, बेल, पाइप आदि सामग्री 50 से लेकर 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग हर वर्ष जमकर खरीदारी करते हैं।