{"_id":"5e8212868ebc3e774346527e","slug":"jammu-mankot-sector-pakistan-violate-ceasefire-india-retaliate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के मनकोट सेक्टर में पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के मनकोट सेक्टर में पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Mon, 30 Mar 2020 09:09 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक ने पुंछ जिले के मनकोट में सीजफायर का उल्लंघन किया है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पाक ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ गोलाबारी शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
रविवार को भी हुई थी गोलाबारी
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कस्बा एवं कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशान बना कर गोलीबारी की। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का नुकसान होने का समाचार नहीं है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब दिया। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। क्षेत्र में दहशत है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के घरों में बंद होने के कारण पाकिस्तानी सेना लोगों को नुकसान पहुंचाने के अपने मकसद में सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन