फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Land and revenue related problems will now be solved over the phone

जम्मू: भूमि और राजस्व संबंधी समस्याएं अब फोन पर होंगी हल, नहीं काटने पड़ेंगे पटवारखानों के चक्कर

Fri, 02 Sep 2022 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Sep 2022 05:06 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में दो संभाग, बीस जिले, 49 सब डिविजन हैं। भूमि रिकार्ड और राजस्व संबंधी कामों के लिए लोग राजस्व विभाग खासतौर से पटवार खानों में आते हैं। इससे लोगों के समय व ऊर्जा की बर्बादी होती है। 

विज्ञापन
jammu Land and revenue related problems will now be solved over the phone
मोबाइल - फोटो : i stock

विस्तार

भूमि रिकॉर्ड और राजस्व दस्तावेजों संबंधी समस्याएं अब फोन पर हल होंगी। लोगों को पटवारखानों व तहसीलदार कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। सरकार नागरिक सचिवालय जम्मू से सितंबर से 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। केंद्र में जन समस्याओं को सुनने, सलाह व समाधान के लिए प्रशिक्षित लोगों की तैनाती होगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जम्मू कश्मीर में दो संभाग, बीस जिले, 49 सब डिविजन, 207 तहसीलें और 558 नियाबत और 1662 पटवार हल्के और 6860 गांव हैं। ऐसे में भूमि रिकार्ड और राजस्व संबंधी कामों के लिए लोग राजस्व विभाग खासतौर से पटवार खानों, तहसीलदार कार्यालयों, एसडीएम कार्यालयों और जिला उपायुक्तों कार्यालयों में आते हैं। इससे लोगों के समय व ऊर्जा की बर्बादी होती है। 
विज्ञापन


डिजिटलीकरण से ऑनलाइन ले सकेंगे भूमि दस्तावेज

जम्मू व श्रीनगर जिलों में राजस्व रिकार्ड के डिजिटलीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अन्य जिलों में भी राजस्व विभाग के डिजिटलीकरण का काम तेजी से जारी है। ऐसे में लोग अब सरलता से भूमि दस्तावेजों की जानकारी हासिल कर सकते हैं और उन्हें विभागों के चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 लोगों की समस्याओं का निपटान करने व सुनने के लिए नागरिक सचिवालय जम्मू में कॉल सेंटर को स्थापित किया जाएगा और इसमे प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती होगी। इसके लिए पांच सितंबर तक कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।  


जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में राजस्व विभाग नागरिक सचिवालय जम्मू में 24 घंटें कार्य करने वाले कॉल सेंटर को स्थापित करने जा रहा है। कॉल सेंटर मे कभी भी लोग फोन कर अपनी शिकायतें व समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे। दर्ज हुई समस्याओं का समाधान हो, इस पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। नई व्यवस्था लोगों को बड़ी राहत उपलब्ध करवाएगी।  -विजय कुमार बिदुरी, आयुक्त सचिव राजस्व विभाग जम्मू-कश्मीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed