{"_id":"67c0d32f29ba9bc49a0cf013","slug":"jammu-lacture-exam-problem-jammu-news-c-10-lko1027-555642-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेक्चरर भर्ती में देरी संभव, अभी तक सिलेबस नहीं बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेक्चरर भर्ती में देरी संभव, अभी तक सिलेबस नहीं बना
विज्ञापन
अभ्यर्थी पुराने सिलेबस से तैयारी करने के लिए मजबूर
विभिन्न विषयों के 594 लेक्चररों की होनी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चररों के 594 पदाें पर भर्ती होनी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग अब तक सिलेबस तैयार नहीं कर पाया है। उम्मीदवार पुराने सिलेबस के आधार पर तैयारी करने के लिए मजबूर हैं।
594 लेक्चररों के पद पर भर्ती जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) द्वारा आयोजित की जानी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जनवरी में पूरी हो चुकी है, लेकिन सिलेबस जारी नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। अभ्यर्थी अजय ने बताया कि जेकेपीएससी द्वारा जारी पुराने सिलेबस के आधार पर ही तैयारी कर रहे हैं। अगर अब सिलेबस में अगर कोई बदलाव हुआ तो फिर नए सिरे से तैयारी करनी होगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी तक नियुक्ति मानदंड भी जारी नहीं किए है। इसका असर तैयारी पर पड़ता है। अभ्यर्थी विंकल कुमार ने कहा कि लगभग आठ साल बाद जेकेपीएससी लेक्चररों की भर्ती करवा रहा है। इसके बावजूद भी अभी तक सिलेबस जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सिलेबस बनाने के लिए पांच सदस्य समिति बनाई
स्कूल शिक्षा विभाग ने लेक्चरर भर्ती के लिए सिलेबस तैयार करने के लिए पांच सदस्य समिति बनाई हैं। समिति 27 विभिन्न विषयों के लिए सिलेबस तैयार करेगी। उसके आधार पर ही 594 लेक्चरर पद के लिए प्रश्न पत्र बनेंगे। विभाग ने समिति को एक महीने का समय दिया है। समिति में स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर को अध्यक्ष बनाया है, जबकि स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू, स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव, रजिस्ट्रार जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालय को सदस्य बनाया गया हैं। समिति को जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों के साथ सिलेबस तैयार करने को कहा गया है।