{"_id":"62d67703fa62660078242315","slug":"jammu-kunjwani-shooting-case-accused-fired-on-vehicle-of-gramin-bank-in-kunjwani-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: कुंजवानी में बैंक रिकवरी टीम पर फायरिंग-पथराव, पीडीपी नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: कुंजवानी में बैंक रिकवरी टीम पर फायरिंग-पथराव, पीडीपी नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार
Wed, 20 Jul 2022 10:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:08 AM IST
सार
जम्मू के कुंजवानी में ग्रामीण बैंक की गाड़ी पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोन वसूली के लिए पहुंचे बैंक अधिकारियों की गाड़ी पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के कुंजवानी में लोन रिकवर करने गई ग्रामीण बैंक की टीम पर बकायेदारों ने हमला बोल दिया। मंगलवार दोपहर कुंजवानी के कालूचक में वारदात के दौरान हमलावरों ने पथराव के साथ ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बैंककर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। पुलिस ने हमले के आरोप में पीडीपी के मीडिया कोऑर्डिनेटर परवेज वफा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गंग्याल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहम्मद आमिर ने कालूचक ग्रामीण बैंक से लोन लिया था, लेकिन इसे वापस नहीं कर रहा था। ग्रामीण बैंक ने 35 हजार रुपये की रिकवरी करनी थी। बार-बार सूचित करने और नोटिस देने पर भी जब वसूली नहीं हुई तो बैंक टीम रिकवरी वैन के साथ आमिर के घर पहुंच गई। टीम में 9 कर्मी थे। बैंक टीम की मोहम्मद हुसैन के बेटे सद्दाम हुसैन और मोहम्मद आमिर से तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन
बहसबाजी के वक्त मौके पर पीडीपी के मीडिया कोऑर्डिनेटर परवेज वफा और उसका भाई शैल वफा भी मौजूद थे। इन चारों की बैंक टीम से कहासुनी हो गई। इसी बीच आमिर का पिता मोहम्मद हुसैन भी मौके पर पहुंच गया। तभी पीडीपी नेता परवेज वफा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और रिकवरी वैन पर दो फायर कर दिए। एक फायर हवा में भी किया गया।
विज्ञापन
इन चारों ने अपने परिवार के साथ मिलकर रिकवरी टीम पर पथराव भी किया। इसमें रिकवरी टीम के दो कर्मी घायल हो गए। हालांकि इनको हल्की चोटें आई हैं। बवाल इतना बढ़ गया कि रिकवरी टीम में शामिल 9 कर्मी किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागे।
वहीं पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 3 को गिरफ्तार किया गया है। इनमें परवेज वफा, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद हुसैन शामिल हैं। अन्य तीन लोग फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने परवेज की लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया है।