फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katra, train start

Jammu News: किसान आंदोलन थमने से ट्रेन सेवा बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Sun, 01 Oct 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 01 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
jammu, katra, train start
- माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए यात्रियों ने कहा कि दो दिन हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/कटड़ा। पंजाब के विभिन्न स्थानों पर किसान आंदोलन थमने के बाद शनिवार को ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई है। इससे दो दिन से जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, रेल सेवा के जरिये फिर जम्मू और कटड़ा देश भर से जुड़ गया है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने कहा कि वे श्री माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए कटड़ा आए थे। कई शुक्रवार तो कई शनिवार को स्टेशन पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें ट्रेनें रद्द होने की जानकारी मिली, जिस कारण उन्हें यहां इंतजार करना पड़ा। पहले तो उन्हें अधिक डर लग रहा था कि न जाने कितने दिन ट्रेन सेवा बाधित रहेगी। लेकिन किसानों ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आंदोलन वापस ले लिया। इससे अधिक राहत मिली।
विज्ञापन

प्रयागराज के मनोज ने कहा कि धूप में उन्हें स्टेशन पर बैठकर अधिक परेशानी हुई। अब ट्रेन सेवा बहाल हो गई है। अब टिकट ले लिया है। अब घर निकलेंगे। प्रयागराज के ही सुमित ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। उनके आंदोलन से कुछ परेशानी हुई है। लेकिन अनाज तो किसान ही पैदा करता है। इसलिए प्रशासन को उनकी मांगें माननी चाहिए। कानपुर की सुमिता सिंह ने बताया कि इस बहाने जम्मू शहर घूमने के लिए दो दिन का समय मिला है। यहां घूमकर स्थानीय खान-पान के बारे में भी जाना। वहीं, श्रीमाता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा के स्टेशन मास्टर राजकुमार हुक्कू ने बताया कि सिर्फ बंदे भारत ट्रेन ही रद्द हुई है। इसके अलावा सभी ट्रेनें समय पर छूटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed