फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katra, maa vashno devi yatra

Jammu News: इस साल अप्रैल तक 28,69,400 श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार में पहुंचे

विज्ञापन
jammu, katra, maa vashno devi yatra
- 2024 में इसी समय अवधि में 28,66,626 श्रद्धालुओं ने की थी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मौजूदा वर्ष के पहले चार महीने में मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की संख्या विगत वर्ष की तुलना में अधिक रही है। अप्रैल 2025 तक 28,69,400 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की यात्रा की जबकि बीते वर्ष 2024 में इसी समय अवधि में 28,66,626 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे।
आंकड़े पर गौर करें तो 2024 के मुकाबले 2025 के अप्रैल माह तक 2774 श्रद्धालु अधिक पहुंचे हैं। केवल अप्रैल की बात करें तो 2024 में 9,55,575 श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने आए थे जबकि 2025 के अप्रैल माह में 9,81,228 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं संख्या लगातार कम होती चली गई। 22 अप्रैल से पहले देश भर से लगभग रोजाना 35000 से 40000 श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे थे। वर्तमान में यह संख्या कम होकर 13000 से 15000 के बीच रह गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 व 25 के पहले तीन माह का आंकड़ा
2025 के जनवरी माह में 5,69,164 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई तो वहीं 2024 के जनवरी माह में 6,16,609 श्रद्धालु पहुंचे थे। 2025 के फरवरी माह में 3,78,865 श्रद्धालु आए। वर्ष 2024 फरवरी में यह आंकड़ा 4,32,925 रहा। मार्च 2025 में 9,40,143 श्रद्धालु मां के भवन में पहुंचे। मार्च 2024 मे 8,61,517 श्रद्धालु आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा बारिश व तेज हवा के कारण दोपहर बाद रही बंद
धर्मनगरी में वीरवार रात को मौसम खराब हो गया। बिजली चमकने व हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे। शुक्रवार सुबह से हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद तेज हवा चलने और बारिश शुरू होने पर हेलिकाप्टर सेवा बंद करनी पड़ी। अर्द्धकुंवारी से भवन तक के लिए बैटरी कार सेवा श्रद्धालुओं के लिए जारी रही। भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा भी रुक-रुक कर जारी रही, जिससे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed