फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, kathua, vehical, entry

Jammu News: भारत-पाक तनाव से 80 फीसदी कम हो गया वाहनों का प्रदेश में प्रवेश

Tue, 13 May 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 13 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
jammu, kathua, vehical, entry
ऑनलाइन व्यापार को बड़ा झटका, जम्मू-कश्मीर के पिन कोड पर डिलीवरी बंद, ऑफलाइन व्यापार भी चौपट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते प्रदेश में व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। देश के कई हिस्सों से रोजाना आने वाले मालवाहक वाहनों की संख्या 80 फीसदी तक घट चुकी है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के पिन कोड पर ऑनलाइन शॉपिंग साइटों की डिलीवरी को भी बंद कर दिया गया है। लोगों के खरीदे गए सामान की डिलीवरी अभी बाकी थी और उसके आर्डर भी रद्द किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में रोजाना लगभग चार हजार मालवाहक वाहन देश के विभिन्न राज्यों से दाखिल होते हैं। इनमें जरूरी खान पान और विकास कार्यों से जुड़ा सामान शामिल रहता है। ज्यादातर वाहन शाम ढलने से लेकर सुबह के बीच हाईवे पर सफर करते हैं। बीते कई दिनों से ब्लैक आउट और गोलाबारी के बीच प्रदेश में माल वाहक वाहनों के दाखिल होने का सिलसिला एक दम से ठप हो गया है। हालात यह हैं कि प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में पूरी तरह से वीरानी छाई है। ट्रक यार्ड खाली हैं। रावी पुल पर इक्का-दुक्का वाहन ही एक समय पर आवागमन करते हैं। शाम ढलने के बाद तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब हाईवे पूरी तरह से खाली नजर आता है।
विज्ञापन

लखनपुर कस्बे में दाल-बड़े के व्यापार पर पहलगाम हमले के बाद से ही असर पड़ गया था। बची हुई कसर भारत पाक तनाव ने पूरी कर दी है। उधर, देश के विभिन्न हिस्सों से ऑनलाइन डिलीवरी लेकर आने वाले वाहनों की आमद रुकने से ऑनलाइन शॉपिंग साइटों ने जम्मू-कश्मीर की लोकेशनों पर डिलीवरी को फिलहाल बंद कर दिया है। ऐसे में ऑनलाइन व्यापार भी प्रभावित हुआ है। लखनपुर नगर कमेटी के रिकाॅर्ड के मुताबिक 80 फीसदी तक वाहनों के प्रवेश में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------------

मौजूदा समय में पर्यटकों के न आने से कस्बे में रोजगार में भारी गिरावट आई है। मगर इसे यहां के दुकानदार लाभ और हानि की नजर से नहीं देख रहे हैं। अगर आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमारी सरकार और सेना किसी कार्रवाई को अंजाम दे रही है तो हमें उसका समर्थन करना ही चाहिए।

अनिल शर्मा, दुकानदार

---------------------------
दिन के 24 घंटे सक्रिय रहने वाले लखनपुर कस्बे के बाजार में रात को होने वाला कारोबार तो बंद हो चुका है, जबकि दिन के समय होने वाले कारोबार में 60 प्रतिशत तक की गिरावट है। इससे छोटे रोजगार काे चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अगर ऐसे ही हालात कुछ दिन तक चले तो परेशानी में इजाफा हो जाएगा।

रवि कुमार, दाल बड़े विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed