फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, kathua,rajouri, udhampur and reasi of jammu kashmir will close in protest of pulwama attack

हमले के विरोध में आज जम्मू संभाग बंद, सामाजिक-धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने किया बंद का समर्थन

Fri, 15 Feb 2019 04:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 15 Feb 2019 04:46 AM IST
सार

  • सामाजिक,धार्मिक संगठनों का समर्थन
  • अदालतों में कामकाज ठप रहेगा, जेयू की सभी परीक्षाएं स्थगित  
  • 17 को होने वाला पुलिस मेला रद्द

विज्ञापन
jammu, kathua,rajouri, udhampur and reasi of jammu kashmir will close in protest of pulwama attack
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले और जीजीएम साइंस कालेज में देश विरोधी नारेबाजी के विरोध में चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू (जेसीसीआई) ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में बंद की काल दी है। इस दौरान चक्का जाम रहेगा। बंद को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने समर्थन दिया है। बंद को देखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुलिस प्रशासन ने 17 फरवरी को जम्मू में होने वाले पुलिस मेले को रद कर दिया है। जम्मू हाई कोर्ट और इसके अधीन आने वाले सभी कोर्ट में वकील कामकाज ठप रखेंगे।
विज्ञापन


यहां वीरवार को पत्रकारों से रूबरू चैंबर प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि हिंदुस्तान की सरहद के भीतर इस तरह से सुरक्षाबलों पर यह बड़ा हमला चिंता का विषय है। केंद्र सरकार को चुनावी प्रक्रिया से बाहर आकर सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद से उठकर जमीनी स्तर हालात के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। जम्मू में देशविरोधी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की साजिशें की जा रही हैं। लेकिन यहां हालात को खराब करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए कोई भी कदम उठाने पड़े तो चैंबर पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


शहीदों के परिवारों के साथ चैंबर और पूरा देश खड़ा है। बंद शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए जम्मू संभाग के ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई है। कश्मीर चैंबर से भी बात की गई है। अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो चैंबर आगामी बैठक कर नई रणनीति बनाएगा। इस दौरान राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, आशु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू ने वीरवार शाम आपात बैठक कर जम्मू बंद को समर्थन का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रतन लाल गुप्ता, महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। राष्ट्रीय बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी बंद को समर्थन दिया है। परिषद के एक शिष्टमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष लीला करण के नेतृत्व में वीरवार को मंडलायुक्त जम्मू से मुलाकात कर साइंस कालेज में देश विरोधी नारेबाजी की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शहर में नहीं चलेगी मेटाडोर
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के विरोधी में ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बंद की काल दी है। आज यानी शुक्रवार को शहर में चलने वाली हर प्रकार का यात्री वाहन बंद रहेंगे। इसमें मेटाडोर, बस आटो रिक्शा, टैक्सी शामिल होंगे। जम्मू बंद की काल का समर्थन करते हुए ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस विजर ने कहा कि हम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। सैनिकों के सम्मान में और आतंकी हमले के खिलाफ आज हमारा बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed