{"_id":"67ad0acc3fa87e0b8100a4c7","slug":"jammu-kathua-culture-male-jammu-news-c-10-jam1004-544131-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: माता सयोति के दरबार में टेका माथा, सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: माता सयोति के दरबार में टेका माथा, सुख-समृद्धि की कामना की
Thu, 13 Feb 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
- हीरानगर के बलाहड़ में धूमधाम से मनाई गई खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को कंडी क्षेत्र के गांव बलाहड़ में स्थित माता सयोति के पवित्र स्थल पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कुलदेवी के पवित्र स्थल पर माथा टेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर माता के मंदिर को रंग बिरंगी चुनरियों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा अर्चना से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद भजन कीर्तन और हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने पर महा आरती में पंजाब, कठुआ, सांबा, जम्मू और अन्य राज्यों से आए बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कुलदेवी को भोग लगाया गया, जिसके बाद विशाल भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति और बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा, यह मेल वर्षों से भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। आयोजक समिति ने बिरादरी के लोगों से इस पवित्र स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की और इसमें सहयोग की अपील भी की।