फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmirH: Pakistan Drone seen twice in 24 hours in Samba

Drones on LoC: सांबा में चौबीस घंटे में दो बार दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, ग्रामीणों में अफरा-तफरी

Mon, 18 Jul 2022 01:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 01:21 AM IST
सार

ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। ड्रोन देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन
jammu kashmirH: Pakistan Drone seen twice in 24 hours in Samba
सांबा के मंगू चक में फिर दिखा ड्रोन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में चौबीस घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगह पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना से सनसनी मच गई। पहली घटना सीमावर्ती गांव मंगू चक की बताई जा रही है तो दूसरी सूचना राजपुरा से मिली जहां पाकिस्तानी ड्रोन सांबा से घुसपैठ कर हीरानगर की ओर चला गया।

विज्ञापन


ड्रोन से हथियार गिराने की आशंका पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। वहीं, ड्रोन देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। मंगू चक और चचवाल गांवों में शनिवार रात को ड्रोन देखे जाने की सूचना पुलिस विभाग के एसपीओ ने दी।
विज्ञापन


एसपीओ ने बताया कि रात को उसने पाकिस्तानी ड्रोन देखा जो भारतीय सीमा में घुस आया था। कुछ देर में वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। रविवार सुबह सुरक्षा बलों व पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान भी चलाया। हालांकि आधिकारिक रूप से ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद रविवार शाम 8.15 के करीब राजपुरा में लोगों ने आसमान में ड्रोन की लाइट देखी। लोगों ने बताया कि ड्रोन राजपुरा से सनूरा से होते हुए बंई नाला से हीरानगर की ओर चला गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी ड्रोन चचवाल, चलेआरी, बब्बर नाला, राजपुरा, सनूरा, बंई नाला से होकर वापस पाकिस्तान चला जाता है। रविवार को भी ठीक इसी समय पर इसी रूट से ड्रोन गुजरा है। 

सांबा सेक्टर में ड्रोन गतिविधि तेज

सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने ड्रोन गतिविधि तेज की है। इससे पूर्व चार जुलाई को सीमावर्ती गांव राजपुरा में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। इस पर पुलिस के एसओजी विंग के जवानों ने तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी तरह से 29 मई को कठुआ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया था, जिससे स्टिकी बम और यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed