फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir youth will get an all season swimming pool this year

जम्मू-कश्मीरः युवाओं को इसी साल मिलेगा ऑल सीजन स्विमिंग पूल, नन्हें तैराकों के लिए होगी ये व्यवस्था

Sun, 28 Feb 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir youth will get an all season swimming pool this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के युवा तैराकों व आम लोगों को इसी साल ऑल सीजन स्विमिंग पूल की सौगात मिलेगी। यह पूल पूरे 12 महीने खुला रहेगा। प्रदेश में सरकारी स्तर पर अपने पहले तरह के इस स्विमिंग पूल का निर्माण एमए स्टेडियम जम्मू में किया जा रहा है। स्विमिंग पूल का काम मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले यह पूल सीजनल होने के कारण मई से सितंबर या अक्तूबर तक ही खुला रहता था। नए स्विमिंग पूल से जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल का राजस्व बढ़ने के साथ महिला और पुरुष तैराकों को तैराकी का अधिक मौका मिल सकेगा। एमए स्टेडियम के स्विमिंग पूल में हर साल करीब 600 तैराक पंजीकृत होते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राज्य के लिए जम्मू-कश्मीर में होगा किसानों जैसा आंदोलन? युवाओं से अपील में महबूबा ने दिए संकेत    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुरुष और महिला तैराकों के लिए अलग-अलग सुबह और शाम के सत्र में कक्षाएं चलाई जाती हैं। गर्मी में तैराकों को पूल काफी राहत देता है। पूल को ऑल सीजन बनाने के लिए इसे इंडोर किया जा रहा है। पूल को चारों ओर से बंद किया गया है और उसे शीट डालकर कवर किया जा रहा है। इंडोर स्विमिंग पूल के निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। 


तैराक राहुल शर्मा ने कहा कि स्विमिंग पूल का ऑल सीजन खुलना खासतौर पर युवा तैराकों के लिए सुखद होगा। पूल की गहराई पौने पांच फीट से आठ फीट तक रखी गई है। इंडोर स्विमिंग पूल के बनने से यहां राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ पूल के रखरखाव में मदद मिलेगी। आउटडोर स्विमिंग पूल होने के कारण मौसम खराब होने पर इसे बंद किया जाता था।

यह भी पढ़ें- थ्री इडियट्स के असली 'रैंचो' ने दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के लिए बनाया खास टेंट, देखिए तस्वीरें

नन्हें तैराकों के लिए अलग से बनेगा पूल
एमए स्टेडियम में जल्द जूनियर तैराकों के लिए अलग से स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण मुख्य स्विमिंग पूल के साथ किया जा रहा है। इस पूल की गहराई बच्चों के मुताबिक बनाई जाएगी। जिससे जूनियर तैराक तैयार हो सकेंगे। मौजूदा समय में स्टेडियम में बच्चों के लिए कोई स्विमिंग पूल नहीं है। जिससे जूनियर तैराक तैयार नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed