social media: करोड़पति बनने के झांसे में आकर पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया युवक, एनआईए ने दो घंटे की पूछताछ
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 18 वर्षीय युवक को कौन बनेगा करोड़पति के नाम से फर्जी मैसेज आया था। युवक ने उस लिंक को क्लिक किया तो उसका नंबर पाकिस्तान के एक व्हाट्सग्रुप में शामिल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए टीम ने युवक को हिरासत में लेकर उससे दो घंटे तक पूछताछ की। हालांकि बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ते ही उसे पाकिस्तान के फोन नंबरों से लगातार कॉल आ रही थीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 18 वर्षीय युवक को कौन बनेगा करोड़पति के नाम से फर्जी मैसेज आया था। युवक ने उस लिंक को क्लिक किया तो उसका नंबर पाकिस्तान के एक व्हाट्सग्रुप में शामिल हो गया।
इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को एनआईए की टीम कठुआ जिले में पहुंची और पुलिस को साथ लेकर राजबाग थाना क्षेत्र के मढ़ीन इलाके से युवक को हिरासत में लेकर दो घंटे तक पूछताछ की। जांच में पता चला कि युवक जिस व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था।
उसे पाकिस्तान के इस्लामाबाद से ऑपरेट किया जा रहा है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे पाकिस्तानी नंबरों से कॉल आने लगीं लेकिन उसने कोई कॉल रिसीव नहीं की। इसी वजह से वह किसी झांसे में फंसने से बच गया।
सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने मौके पर युवक के माता-पिता को भी बुलाया और चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया।