फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Youth happy with restoration of waiting list in government recruitments, celebrated by distribu

Jammu Kashmir Jobs: सरकारी भर्तियों में प्रतीक्षा सूची की बहाली से युवा खुश, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Wed, 21 Feb 2024 02:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

जम्मू शहर के महाराजा हरि सिंह पार्क में जेकेएसएसबी के उम्मीदवारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। उम्मीदवारों ने कहा कि इस फैसले से उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो मात्र कुछ अंकों से चयन सूची से बाहर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Youth happy with restoration of waiting list in government recruitments, celebrated by distribu
जम्मू - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची के प्रावधान की बहाली पर युवा उम्मीदवारों ने खुशी व्यक्त की है। बुधवार को जम्मू शहर के महाराजा हरि सिंह पार्क में जेकेएसएसबी के उम्मीदवारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई।

विज्ञापन


उम्मीदवारों ने कहा कि इस फैसले से उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो मात्र कुछ अंकों से चयन सूची से बाहर हो जाते हैं। जबकि कुछ उम्मीदवार किसी न किसी कारण से उसे पद पर ज्वाइन नहीं करते हैं, जहां उनका चयन होता है। ऐसे में रिक्त पदों पर भर्ती हो सकेगी और अन्य उम्मीदवार को देश की सेवा करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्तियों में प्रतीक्षा सूची तैयार करने का प्रावधान बहाल कर दिया है। यह फैसला सोमवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में सात सितंबर 2023 के अपने पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार को मंजूरी दे दी गई। यह व्यवस्था जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड समेत अन्य सभी भर्तियों में लागू होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भर्ती एजेंसियों को उन चयनित सूचियों के लिए छह महीने के भीतर प्रतीक्षा सूची तैयार करने के लिए एक बार की छूट दी जाए, जो पूर्ववर्ती निर्णय के बाद जारी की गई हैं।


हालांकि यह इस शर्त के अधीन होगा कि ऐसी प्रतीक्षा सूची चयन सूची की वैधता अवधि के भीतर तैयार की गई है और चयनित उम्मीदवारों के शामिल न होने के कारण रिक्तियों को फिर से विज्ञापित नहीं किया गया है। इस निर्णय से रिक्तियों को समय पर भरने में मदद मिलेगी। साथ ही रिक्तियों को दोबारा रेफर करने में होने वाली देरी से बचने, बाद के चयनों में लगने वाले समय में कमी और उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा प्राप्त करने से पहले रोजगार सुरक्षित करने जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed