{"_id":"6727376cc745d0838203939d","slug":"jammu-kashmir-wular-half-marathon-organized-in-bandipora-youth-got-the-message-of-sports-and-health-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बंदीपोरा में वुलर हाफ मैराथन का आयोजन, युवाओं को मिला खेल और स्वास्थ्य का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बंदीपोरा में वुलर हाफ मैराथन का आयोजन, युवाओं को मिला खेल और स्वास्थ्य का संदेश
Sun, 03 Nov 2024 02:12 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:12 PM IST
सार
बीएसएफ ने बंदीपोरा में वुलर हाफ मैराथन का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य पारिस्थितिकी और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
वुलर हाफ मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर कश्मीर के बंदिपोरा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को मदर बंदिपोरा से वुलर विंटेज पार्क तक वुलर हाफ मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन में विभिन्न आयु समूहों के छात्रों के अलावा सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी भाग लिया। यह दौड़ सुबह करीब 6:30 बजे बीएसएफ कैंप मदर बंदिपोरा से शुरू की गई।
विज्ञापन
स्थानीय छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल के इस आयोजन के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह दूसरों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करते हैं। छात्रों ने आशा जताई कि भविष्य में जिला स्तर पर और अधिक ऐसी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में आईजीपी बीएसएफ, प्रसिद्ध अभिनेत्री और चित्रकार मौबानी सोर्कर और बीएसएफ के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया और बीएसएफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, यह हमारे पारिस्थितिकी, वुलर झील को संरक्षित करने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने का कदम है।
विज्ञापन
आईजीपी बीएसएफ कश्मीर अशोक यादव ने मीडिया से कहा, इस मैराथन का उद्देश्य वुलर झील की सुंदरता को दर्शाना और बंदिपोरा के युवाओं को खेलों में शामिल होने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का समापन विभिन्न आयु समूहों के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।