Jammu Kashmir: स्वयं सहायता समूह का हाथ थाम सपना भर रही सफलता की उड़ान, 15 से अधिक महिलाओं को दे रहीं रोजगार
सपना ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 15,000 रुपये का लोन लेकर मसाला और पापड़ व्यवसाय शुरू किया, अब 15 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो सफलता अपने आप पांव छूने लगी है। यह कहावत सांबा जिले के पुरमंडल ब्लॉक की करथोली पंचायत की सपना पर स्टीक बैठती है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर व 15000 रुपये का लोन लेकर मसाला और पापड़ का व्यवसाय शुरू किया।वह मौजूदा समय में अपना आउटलेट चला रही हैं, जो आत्मनिर्भता की मिसाल है। वहीं, स्वयं सहायता समूह की सपना की सफलता कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। सपना ने बताया कि वह तीन वर्षों से स्वयं सहायता समूह जुड़ी हुईं हैं। इससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला।
उन्होंने बताया कि मात्र 15000 रुपये का लोन लेकर मसाला और पापड़ का व्यवसाय की शुरू किया था। शुरुआत में यह छोटे स्तर का काम था, लेकिन मेहनत और लगन ने इसे बड़े मुकाम तक पहुंचाया। वर्तमान समय में उनके पास खुद की दुर्गा पापड़ कारपोरेट लिमिटेड कंपनी है। इसके जरिये 15 से अधिक महिलाओं को रोजगार दे रही हैं।
मेहनत व लगन से महिलाएं हर क्षेत्र में पा रहीं सफलतासपना ने बताया कि मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है। वह घर तक ही सीमित नहीं रहना चाहतीं थीं, जिस कारण मसाला और पापड़ के व्यवसाय में कदम रखा। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काफी मदद मिली और सीखने का मौका मिला।इससे जिंदगी में बदलाव आया है और वह आत्मनिर्भर बनी हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ें महिलाएं
सपना ने कहा कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह से जुड़ें। अगर घर परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, तो समूह ऐसी महिलाओं की हर संभव मदद में करने के लिए तैयार है। अपने सपनों को लेकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।