फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather update Jammu city rises in mercury due to strong sunlight light rain may occur at one or two places in state

Jammu Kashmir Weather: जम्मू शहर तेज धूप से पारा चढ़ा, एक-दो स्थान पर हो सकती है हल्की बारिश

Mon, 27 Jun 2022 01:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 PM IST
सार

जम्मू शहर में सोमवार सुबह से ही सूर्य की तेज किरणें प्रचंड गर्मी की एहसास करवा रही हैं। तेज धूप से हर कोई बचते हुए नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather update Jammu city rises in mercury due to strong sunlight light rain may occur at one or two places in state
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क बना रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश / गरज के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम की संभावना है।'
विज्ञापन

 

इससे पहले रविवार को पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड भारी भूस्खलन से बंद हो गया। देर शाम सुरनकोट के डोगरेयां क्षेत्र में भूस्खलन से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। सेना और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 250 लोगों को पैदल ही भूस्खलन क्षेत्र पार करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा होने की वजह से मुगलरोड से मलबा नहीं हटाया जा सका था। वाहन रोड पर ही खड़े रहे। इस बीच कश्मीर से पुंछ-राजोरी की तरफ आने वाले वाहनों के लिए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सुरनकोट पुलिस थाना प्रभारी नियाज अहमद ने बताया कि रविवार मौसम पूरी तरह से साफ रहा। मलबे हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed