{"_id":"6565cace41feae42a10b5a75","slug":"jammu-kashmir-weather-update-fog-in-valley-chances-of-rain-and-snowfall-on-november-29-and-30-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर मौसम अपडेट: घाटी में कोहरा, आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर मौसम अपडेट: घाटी में कोहरा, आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसमें 29 और 30 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे से दृश्यता कम होने के साथ शीतलहर ने भी जोर पकड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसमें 29 और 30 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के बीच मंगलवार को कश्मीर घाटी में कई जगह कोहरा छाया रहा। वहीं, जम्मू में धूप खिली। प्रदेश में पारे में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को जम्मू जिले के झिड़ी, अखनूर सहित कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 20.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजोरी में बूंदाबांदी हुई। पुंछ में जोरदार बारिश से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। जिला उधमपुर, कठुआ आदि जिलों में भी बादल छाए रहे।
विज्ञापन
कश्मीर में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी आ रही है। कश्मीर के अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में हैं।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री गिरकर 12.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।