{"_id":"64acee45c411f5496a0f3787","slug":"jammu-kashmir-weather-to-remain-almost-clear-till-july-14-in-most-parts-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 14 जुलाई तक लगभग मौसम साफ रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 14 जुलाई तक लगभग मौसम साफ रहेगा
Tue, 11 Jul 2023 11:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:23 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की मानें तो 14 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश को छोड़कर लगभग मौसम साफ रहेगा। हालांकि बारिश के बाद अभी तेज तपिश से राहत बनी हुई है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। मौसम खुलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। साफ मौसम ने अमरनाथ यात्रियों का उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि अभी रामबन के पास हाईवे बंद होने से विभिन्न स्थानों पर हजारों अमरनाथ यात्री फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की मानें तो 14 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश को छोड़कर लगभग मौसम साफ रहेगा। हालांकि बारिश के बाद अभी तेज तपिश से राहत बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही, जिससे तपिश का अहसास हुआ। लेकिन दिन के पारा अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 33.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बटोत में दिन का तापमान 27.1, बनिहाल में 27.4, कटड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.0, पहलगाम में 26.6 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।