{"_id":"63dff704b80af033191ff8df","slug":"jammu-kashmir-weather-to-change-again-warning-of-heavy-snowfall-rain-on-february-9-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: फिर करवट बदलेगा मौसम, नौ फरवरी को भारी बर्फबारी-बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: फिर करवट बदलेगा मौसम, नौ फरवरी को भारी बर्फबारी-बारिश की चेतावनी
Mon, 06 Feb 2023 12:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:05 AM IST
सार
नौ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। नौ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा रहकर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री उछाल के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन