{"_id":"63851c1db747600f98545598","slug":"jammu-kashmir-weather-srinagar-colder-than-gulmarg-amid-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: शीतलहर के बीच गुलमर्ग से ठंडा श्रीनगर, दो दिसंबर तक प्रदेश का मौसम रहेगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: शीतलहर के बीच गुलमर्ग से ठंडा श्रीनगर, दो दिसंबर तक प्रदेश का मौसम रहेगा साफ
Tue, 29 Nov 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:10 AM IST
सार
श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 2.1 डिग्री और गुलमर्ग में 1.0 डिग्री था। घाटी में शीतलहर के बीच अधिकांश जिलों में रात के पारे के गिरने का सिलसिला जारी है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
weather jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साफ मौसम के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग से दूसरे दिन भी अधिक ठंडी रही। यहां रविवार की रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बता दें, शनिवार रात को श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 2.1 डिग्री और गुलमर्ग में 1.0 डिग्री था। घाटी में शीतलहर के बीच अधिकांश जिलों में रात के पारे के गिरने का सिलसिला जारी है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
पहलगाम में कड़ाके की ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, काजीकुंड में माइनस 1.6, कुपवाड़ा में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को जमा देेने वाली ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा और यहां दिन का तापमान 25.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.2, बटोत में 4.9, कटड़ा में 9.0 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।