फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather : Record breaking heat in Srinagar and Pahalgam after nine years

J&K Weather: श्रीनगर व पहलगाम में नौ साल बाद रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, जम्मू में रात के पारे में भी उछाल

Fri, 24 May 2024 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 24 May 2024 01:22 PM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौजूदा दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather : Record breaking heat in Srinagar and Pahalgam after nine years
कश्मीर में घूमने पहुंचे पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर भी तापमान बढ़ा है। राजधानी श्रीनगर और विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में मई की गर्मी ने वीरवार को फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों जगहों पर नौ साल बाद अधिक गर्मी पड़ी है।

विज्ञापन


हालांकि, जम्मू संभाग के राजोरी, रियासी और चिनैनी में दोपहर को हुई बारिश से स्थानीय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव जारी रहा। दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल आया है। जम्मू संभाग के बाद कश्मीर के भी मैदानी इलाकों में अगले छह दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम गर्म रहेगा। 29 और 30 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौजूदा दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इससे पहले 22 मई 2016 को दिन का पारा 31.9 डिग्री सेल्सियस था। यहां आलटाइम 24 मई 1968 को तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 27.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 22 मई 2016 को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां आलटाइम मई का अधिकतम तापमान 23 मई 2000 को 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जम्मू में सुबह से प्रचंड गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शाम को थोड़ी हवा चली, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 40.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • जम्मू 40.1
  • बनिहाल 29.8
  • बटोत 29.9
  • कटड़ा 36.4
  • भद्रवाह 32.6
  • गुलमर्ग 22
  • लेह 23.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed