{"_id":"649e68f2e6cee60d1a0990b7","slug":"jammu-kashmir-weather-rains-in-jammu-kashmir-weather-will-remain-bad-for-next-24-hours-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू में बरसे बादल, उमस से मिली राहत, अगले 24 घंटों तक बिगड़ा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू में बरसे बादल, उमस से मिली राहत, अगले 24 घंटों तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Fri, 30 Jun 2023 11:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:02 AM IST
सार
जम्मू में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश की बूंदों ने लोगों को कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : सुभाष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और उसके साथ लगते इलाकों में शुक्रवार की सुबह उमस के साथ हुई। घने बादलों ने सुरज को छिपाए रखा। सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश की बूंदों ने लोगों को कुछ राहत दी। राजोरी, उधमपुर और पुंछ के ऊंचाई वाले इलाकों में रात को भी बारिश होने की खबर है। उधर, श्रीनगर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
इस पहले गुरुवार को जम्मू समेत कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, मगर दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी से अभी राहत बनी रही। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास हुआ, लेकिन भीषण गर्मी से राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का पारा 27.6, बटोत में 25.8, कटड़ा में 28.1 और भद्रवाह में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 30 या इससे अधिक डिग्री चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.5, पहलगाम में 25.6 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से बनिहाल टॉप पर अत्याधुनिक डाप्लर रडार प्रणाली शुरू करने का दावा किया गया है, जो यात्रा के दौरान सक्रिय रहेगी। इससे दो से तीन घंटे पूर्व मौसम का पूर्वानुमान मिलेगा। इससे तीर्थ यात्री अपनी यात्रा को मौसम संबंधी और अधिक सुरक्षित बना सकेंगे। जम्मू और श्रीनगर के बाद यह तीसरा डाप्लर रडार शुरू किया गया है। इससे प्रदेश के सभी बीस जिले मौसम संबंधी जानकारी के लिए कवर होंगे।