फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather news update Season first snowfall in Gulmarg Mughal and SSG road closed

JK Weather: गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, मुगल-SSG रोड बंद, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Thu, 20 Oct 2022 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 PM IST
सार

बिगड़े मौसम के चलते मुगल रोड, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे फिलहाल बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news update Season first snowfall in Gulmarg Mughal and SSG road closed
Snowfall in Gulmarg - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

जम्मू कश्मीर में दिवाली से पहले मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटकों और पर्यटन कारोबार जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, बिगड़े मौसम के चलते मुगल रोड, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे फिलहाल बंद हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही सोनमर्ग, बालटाल, गगनगीर में भी बर्फबारी हुई है। कश्मीर घाटी के लगभग सभी हिस्सों में आधी रात से भारी बारिश का दौर जारी है। जोजिला, अफरावत, पीर की गली और कई अन्य पहाड़ी इलाकों सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर-लेह हाईवे को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुंछ से शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाले मुगल रोड में बर्फबारी में फंसे 80 वाहनों में दो सौ लोगों को बुधवार को सुरक्षित निकाला गया है। उन्हें सुरनकोट पहुंचाया गया है। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए, जो गुरुवार को भी जारी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में गुलमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी का आनंद लेने पर्यटक पहुंचे हैं। शहर जम्मू में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। चल रही ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका असर जम्मू संभाग के जिलों में भी दिखेगा।

jammu kashmir weather news update Season first snowfall in Gulmarg Mughal and SSG road closed
Rajouri - फोटो : अमर उजाला

राजोरी में आसमानी बिजली गिरने से व्यक्ति घायल, पचास मवेशियों की मौत

राजोरी जिले के थानामंडी सब डिवीजन इलाके में एक घर में बिजली गिरने से व्यक्ति घायल हो गया, जबकि लगभग पचास मवेशियों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि थानामंडी के बारी बेहक इलाके में एक ढोक (मौसमी घर) में बिजली गिर गई। इससे तीन खानाबदोश परिवारों को नुकसान हुआ है। उनके लगभग पचास मवेशी मार गए हैं। घटना में गंभीर मुगलन निवासी मोहम्मद जुनैद घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed