{"_id":"665da826216c02beb308f646","slug":"jammu-kashmir-weather-news-update-scorching-heat-in-jammu-drizzle-in-rajouri-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू में प्रचंड गर्मी, राजोरी में बूंदा-बांदी, जानें कैसा रहेगा अगले चार दिन मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में प्रचंड गर्मी, राजोरी में बूंदा-बांदी, जानें कैसा रहेगा अगले चार दिन मौसम
Mon, 03 Jun 2024 04:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:55 PM IST
सार
मौसम विभाग की मानें तो अगला एक हफ्ता कश्मीर में गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश का अनुमान भी है। कोई लूह नहीं चलेगी। लेकिन जम्मू संभाग में अभी 4 जून तक ऐसे ही लूह की थपेड़ें सहनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
जम्मू शहर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
झुलसा रही गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। खासकर जम्मू संभाग में आसमान से आग बरस रही है। इसी बीच राजोरी के पहाड़ी इलाके में बादल छा गए हैं। कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी भी हुई है। कश्मीर संभाग को कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगला एक हफ्ता कश्मीर में गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश का अनुमान भी है। कोई लूह नहीं चलेगी। लेकिन जम्मू संभाग में अभी 4 जून तक ऐसे ही लूह की थपेड़ें सहनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को भी जम्मू संभाग के कठुआ, राजोरी, जम्मू, पुंछ, उधमपुर, रियासी, सांबा में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। दिनभर लूह ने लोगों को परेशान किया। जम्मू में अधिकतम तापमान 41. 6 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम 30.3 और न्यूनतम 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 4 से 7 जून तक मौसम के आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवाएँ चलने का पूर्वानुमान लगाया है। जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है। हालांकि ऐसा कश्मीर संभाग के लिए है। जम्मू में 4 जून के बाद कुछ बारिश हो सकती है। 8 और 9 जून को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 10 जून से 13 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को 5 और 6 जून को खेतीबाड़ी का काम बंद रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन