{"_id":"63425597d0630b38e567c3e4","slug":"jammu-kashmir-weather-news-light-rain-expected-in-some-parts-on-oct-10-to-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में रात में ठंडक का एहसास बढ़ा, कल से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में रात में ठंडक का एहसास बढ़ा, कल से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार
Sun, 09 Oct 2022 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:31 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 से 12 अक्तूबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
डल झील का नजारा (फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक चल रहा है। जम्मू शहर में रविवार को दिन शुरुआत हल्के बादलों के बीच हुई है और ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 से 12 अक्तूबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर बाद मौसम खुला। यहां दिन का तापमान 32.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 25.2, कटड़ा में 28.6 और भद्रवाह में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.6, पहलगाम में 5.3 और गुलमर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन