फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather news : Heat Wave To Continue in Jammu and Kashmir for Six Days

J&K Weather: अभी छह दिनों तक लू, जम्मू प्रशासन की अपील, बिना काम घर से बाहर न निकलें, ये नंबर कर लें नोट

Thu, 23 May 2024 03:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 23 May 2024 03:09 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में लू अगले छह दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। पहाड़ी जिलों में भी अगले छह दिनों के दौरान गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news : Heat Wave To Continue in Jammu and Kashmir for Six Days
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग इन दिनों लू की चपेट में है। गुरुवार को जम्मू शहर में सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई। लोगों को उमस का अहसास भी हो रहा है। हर कोई सुबह ही गर्मी से बचाव के उपाय करना शुरू हो गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलने के लिए जरूरी इंतजाम किए। प्रशासन ने भी लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में लू अगले छह दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। पहाड़ी जिलों में भी अगले छह दिनों के दौरान गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 23 से 28 मई तक आम तौर पर शुष्क मौसम की संभावना है। कुछ पृथक स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 29 से 31 मई तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कुल मिलाकर 31 मई तक किसी भी महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद बहुत कम है। अगले छह दिनों के दौरान जम्मू डिवीजन के साथ ही कश्मीर डिवीजन के मैदानी इलाकों में गर्मी जारी रहने की संभावना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी के संपर्क में आने से बचने के लिए तेज धूप में बिना जरूरी काम के बाहन न जाने की सलाह दी है। साथ ही मरीजों, बुजुर्गों, शिशुओं और बच्चों की विशेष देखभाल की सलाह दी है। साथ ही घर के बनाए ठंडे तरल पदार्थ और भरपूर मात्रा में पानी पीने का आग्रह किया है।

जम्मू जिला प्रशासन ने तपती गर्मी को लेकर जरूरी हिदायतें और आम लोगों से अपील जारी की है। जिला उपायुक्त सचिन कुमार ने बुधवार को एक बयान जारी कर लोगों को बिना जरूरी काम घरों से बाहर न निकलने को कहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बाहर न आने की नसीहत दी। आग लगने, स्वास्थ्य बिगड़ने पर कुछ जरूरी नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि मदद के लिए इन पर संपर्क किया जा सके। 

आग लगने की घटना होने पर अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग से 101 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य नंबर जिन पर संपर्क किया जा सकता है। इनमें फायर कंट्रोल रूम गांधी नगर 0191-2457705, रूप नगर 0191-2597522, गंग्याल 0191-2480026, कनाल हेड जम्मू 0191-2555260, अखनूर 01924-252481, आरएस पुरा 01923-265703, बिश्नाह 01923-237937, अरनिया 9149525773 शामिल हैं।जंगल में आग लगने की स्थिति में लोग वन रेंज अधिकारी जम्मू- 9419175278 को रिपोर्ट कर सकते हैं। रेंज अधिकारी कालीधर- 914957008, रेंज अधिकारी बाहु-9419212594, रेंज अधिकारी जिंद्रा 9797596327 से संपर्क कर सकते हैं। 

किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में 108 पर कॉल करके या स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र या किसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा पर जाकर मदद मांगी जा सकती है। आपातकालीन परिचालन सेल जम्मू को सप्ताह के किसी भी दिन चौबीस घंटे 0191-2571616 पर सार्वजनिक आपात स्थिति के बारे बताया जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रामबाग ने घोषणा की है कि जम्मू क्षेत्र में अगले एक सप्ताह के दौरान लू चलने की संभावना है।

राजोरी में गुरुवार दोपहर बारिश हुई। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। हालांकि जम्मू शहर सहित मैदानी इलाकों में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। कई सड़कें सूनसान हैं। लोगों को उमस का भी एहसास हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed