फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Mercury reaches 32 degrees in Jammu weather becomes pleasant in Kashmir chances of rain

J&K Weather: जम्मू में पारा 32 डिग्री तक पहुंचा, कश्मीर में मौसम बना सुहावना, कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Thu, 04 Apr 2024 11:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Mercury reaches 32 degrees in Jammu weather becomes pleasant in Kashmir chances of rain
श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू में गुरुवार को धूप खिली हुई है। दिन के समय में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि मंगलवार की रात में 17.8 डिग्री सेल्सियस पारा रहने से रात के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में बुधवार शाम को हल्की व तेज बारिश हुई। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.3, गुलमर्ग में 9.0 और लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा है। बनिहाल में दिन का पारा 20.8, बटोत में 22.5, कटड़ा में 28.3 और भद्रवाह में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजोरी के मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। बुद्धल थन्नामंडी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed