{"_id":"63dd52c79f23b3433e20d108","slug":"jammu-kashmir-weather-light-snowfall-expected-in-hilly-areas-of-kashmir-today-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में आज साफ रहेगा मौसम, घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में आज साफ रहेगा मौसम, घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार
Sat, 04 Feb 2023 12:01 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:01 AM IST
सार
मौसम साफ रहने के चलते ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन की संभावनाओं के चलते सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे खुले में जाने के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
weather in kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हलकी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को मौसम हल्का साफ हुआ। हालांकि अधिकतर इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे। इस बीच रात में मौसम साफ रहने के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को श्रीनगर में भी दिन को हलके बदल छाए रहे। इस बीच मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच कश्मीर घाटी में सबसे कम तापमान माइनस 7 डिग्री विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
इस बीच मौसम साफ रहने के चलते ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन की संभावनाओं के चलते सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे खुले में जाने के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है ताकि जानी नुकसान न हो।
विज्ञापन
मौसम में हो रही तबदीली से गेंहू की फसल में येलोरेस्ट बीमारी का हमला
सांबा में दिन प्रतिदिन मौसम में हो रही तबदीली से गेंहू की फसल येलोरेस्ट बीमारी की चपेट में आ रही है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। किसान बलवीर कुमार, राजेश कुमार, रमण आदि ने बताया कि मौसम में हो रही तब्दीली के कारण गेंहू की फसल को येलारेस्ट बीमारी लग गई है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं। उनके अनुसार इस बार अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन बीमारी के कारण किसान चिंतित हो रहे हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई है कि उन्हें बीमारी से राहत दिलवाई जाए।
पहले कोई शिकायत नहीं आई थी, अब उन्हें बताया गया है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह मौके पर जाकर जांच करें, यदि येलोरेस्ट बीमारी होगी, तो किसानों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
-संजय वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी, सांबा।