फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather heat wave warning issue for jammu divisions

J&K Weather: जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 42.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू की चेतावनी

Tue, 21 May 2024 12:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 21 May 2024 12:29 PM IST
सार

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हालांकि आज बीते कल के मुकालबे पांच डिग्री तापामान में गिरावट है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather heat wave warning issue for jammu divisions
भीषण गर्मी (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हालांकि आज बीते कल के मुकालबे पांच डिग्री तापामान में गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार जम्मू में मंगलवार को 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को पारा तक 42.2 डिग्री गया। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 28 मई तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 3.9 चढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। जम्मू में 23 मई 2023 को अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि इससे पहले 28 मई 2020 को अधिकतम तापमान 42.6, 31 मई 2019 को 44.1, 20 मई 2016 को 43.2 और 15 मई 2022 को 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में पिछले पांच दिन से लगातार अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इससे गर्म हवाएं चलने के साथ जनजीवन प्रभावित है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। पहाड़ों पर भी पारे में उछाल आया है। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने के साथ कई सड़कें सूनी रहीं। भीषण गर्मी से खासतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार से स्कूलों की समय सारिणी में कटौती कर दी है, लेकिन दोपहर को छुट्टी होने पर विद्यार्थी भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

जम्मू में बीते छह दिन का

  • अधिकतम पारा (डिग्री से. में)
  • 21 मई 37.2
  • 20 मई 42.2
  • 19 मई 41.5
  • 18 मई 41.6
  • 17 मई 41.3
  • 16 मई 40.2
  • 15 मई 39.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed