फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Heat wave in Jammu rain expected in many areas from April 18 to 20

J&K Weather: जम्मू में तेज धूप से गर्मी के तेवर तल्ख, 20 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

Mon, 17 Apr 2023 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:23 AM IST
सार

प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज दोपहर बाद से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक सामान्य से भारी बारिश होने के आसार है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Heat wave in Jammu rain expected in many areas from April 18 to 20
श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर में सोमवार को तेज धूप खिली हुई है। वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज दोपहर बाद से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इससे पहले रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश खासतौर से कश्मीर के कई जिलों में रविवार को बारिश हुई। 

विज्ञापन


गुलमर्ग, कुपवाड़ा, श्रीनगर और पहलगाम में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। जम्मू संभाग में भी दोपहर बाद बादल छाए। बटोत और भद्रवाह में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक सामान्य से भारी बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन


जम्मू में रविवार दोपहर बाद आसमान में बादल आ गए। इससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 36. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं श्रीनगर में दिन का अधिकम तापमान 19. 4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 14. 7 िउग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8. 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 33. 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed