{"_id":"6645b7c2c6983067560fcb0d","slug":"jammu-kashmir-weather-heat-intensified-in-jammu-mercury-reached-40-chances-of-rain-in-some-parts-on-may-18-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू में गर्मी ने तीखे किए तेवर, पारा 40 पार, 18 मई को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू में गर्मी ने तीखे किए तेवर, पारा 40 पार, 18 मई को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
Thu, 16 May 2024 01:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 May 2024 01:07 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित होगा।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जाते हुए छात्र
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। जम्मू सहित संभाग के कई हिस्सों में दिन में सूर्य देव प्रचंड रहे। जम्मू में गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री पार कर गया है। बीते सप्ताह भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस में आसपास पहुंच गया था, लेकिन बीच में बारिश के बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
अब दोबारा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है, हालांकि रात में अभी ठंडक बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित होगा।
विज्ञापन
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को गर्मी ने पसीने छुड़ाए। पारा चढ़ने से जनजीवन पर भी असर दिख रहा है। दिन के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ कम हुई है और लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं। लगातार मौसम साफ रहने से आगामी दिनों में गर्म हवाएं चलने की आशंका है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 39.3 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 28.4, बटोत में 28.3, कटड़ा में 35.8 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.85 डिग्री चढ़कर 28.7 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 4.6 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।