फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather : For first time in Kathua temprature reach 46 dot 3 degrees al -time record of May brok

J&K Weather: कठुआ में पहली बार पारा 46.3 डिग्री, 34 डिग्री पारे के साथ काजीगुंड में मई का ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 28 May 2024 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 May 2024 12:43 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अगले सात दिन तक लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोकरनाग में सोमवार को 22 वर्षों बाद सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर दूसरी बार अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather : For first time in Kathua temprature reach 46 dot 3 degrees al -time record of May brok
गर्मी से बचाव कर अपने गंतव्य को जाते हुए - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में पहली बार अधिकतम पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। काजीगुंड में भी सोमवार को मई की गर्मी ने ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 43 साल बाद सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 31 मई 1981 को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह अमूमन ठंडे रहने वाले कोकरनाग, भद्रवाह, पहलगाम जैसे इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अगले सात दिन तक लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोकरनाग में सोमवार को 22 वर्षों बाद सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर दूसरी बार अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 15 मई 2001 को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह भद्रवाह में 23 वर्षों बाद सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह मई में तीसरा अधिकतम तापमान रहा। इससे पहले 26 मई 2024 को अधिकतम तापमान 34.7 और 30 मई 2000 को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहलगाम में भी 23 वर्षों बाद दूसरा अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

इससे पहले 23 मई 2000 को अधिकतम तापमान 30. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम पारा सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 22.4, बनिहाल में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 32.4, बटोत में सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 32.7 और कटड़ा में सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में लगातार दूसरे दिन लू से राहत नहीं मिल पाई। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रचंड गर्मी के कारण जम्मू के अधिकांश बाजारों में दिन में लोगों की आवाजाही बहुत कम रह गई है। आगामी 29 मई तक लगभग मौसम साफ रहेगा। 30 और 31 मई के बीच बारिश हो सकती है, लेकिन 3 जून के बाद फिर तेज गर्मी पड़ेगी।

घाटी में दिन के साथ अब रातें भी गर्म, पारा सामान्य से ऊपर

कश्मीर घाटी में जहां दिन के तापमान ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं रात का पारा भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड में न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री, कोकरनाग में 13.6 डिग्री, कुपवाड़ा में 12.0 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed