फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Day temperature rises in most parts

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में दिन में धूप का अहसास बढ़ा, रात को ठंड कायम, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Thu, 23 Jan 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Jan 2025 10:55 PM IST
सार

प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 13.3, पहलगाम में 9.6 और गुलमर्ग में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Day temperature rises in most parts
Jammu and Kashmir cold - फोटो : ANI

विस्तार

बारिश और बर्फबारी पर फिलहाल विराम लग जाने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में उछाल आया है। जम्मू समेत कई हिस्सों में धूप का अहसास बढ़ रहा है। लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। हालांकि रात में ठंड कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के लगभग साफ रहने से पारे में उछाल आएगा। 

विज्ञापन

प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 13.3, पहलगाम में 9.6 और गुलमर्ग में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 22.2 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 13.9, बटोत में 14.7, कटड़ा में 19.5 और भद्रवाह में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
लेह  माइनस 8.2
गुलमर्ग माइनस 7.5
पहलगाम माइनस 5.6
काजीगुंड माइनस 2.6
कुपवाड़ा   माइनस 2.2

विज्ञापन

श्रीनगर    माइनस 2.0
कोकरनाग  माइनस 1.6
बनिहाल   माइनस 0.6
भद्रवाह   0.4
बटोत     3.1
कटड़ा    8.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed