{"_id":"63d6c956667c821ef67a348c","slug":"jammu-kashmir-weather-changed-rain-snowfall-in-many-areas-cold-again-increased-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, फिर बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, फिर बढ़ी ठंडक
Mon, 30 Jan 2023 01:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:00 AM IST
सार
कश्मीर व जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मौसम ने रविवार को एक बार फिर करवट बदली। सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे। देर शाम को जम्मू जिले समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। कश्मीर व जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार को सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। आसमान पर कभी घने बादल तो कभी हल्की धूप रहीं। देर शाम को झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं तापमान की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 7. 2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिगी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।