फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Chances of rain and snowfall in Jammu and Kashmir from tomorrow

J&K Weather: नए साल पर बिगड़ेगा मौसम... कल से जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार; धुंध ने बढ़ाईं दिक्कतें

Tue, 31 Dec 2024 01:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Dec 2024 01:41 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक जनवरी से प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। एक से दो जनवरी को कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। तीन से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी की चेतावनी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Chances of rain and snowfall in Jammu and Kashmir from tomorrow
J&K Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की शुरुआत में सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगाड़ेंगे। इसमें मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलने के बाद सोमवार सुबह धुंध ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक जनवरी से प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। एक से दो जनवरी को कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। तीन से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी की चेतावनी है। पर्यटकों, यात्रियों को प्रशासन व यातायात एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

मौसम साफ रहने के बावजूद घाटी के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां लगभग हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। दिन में भी शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 2.9 डिग्री गिरकर 6.0, पहलगाम में 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। लेकिन प्रात और रात को धुंध पड़ना शुरू हो गई है। इससे कई इलाकों में दृश्यता की कमी के कारण वाहनों की गति धीमी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 11.2, बटोत में 11.4, कटड़ा में 17.8, भद्रवाह में 12.3 और लेह में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान न्यूनतम तापमान

  • लेह माइनस 13.2
  • गुलमर्ग माइनस 10.0
  • पहलगाम माइनस 9.2
  • भद्रवाह माइनस 3.1
  • काजीगुंड माइनस 2.8
  • कोकरनाग माइनस 2.1
  • श्रीनगर माइनस 0.9
  • बटोत 0.6
  • बनिहाल 1.7
  • कटड़ा   6.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed