फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Chances of heavy rain and snowfall on Mahashivratri

Jammu Kashmir Weather : महाशिवरात्रि पर भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट, पढ़ें पूर्वानुमान

Mon, 24 Feb 2025 12:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Feb 2025 12:52 AM IST
सार

आगामी पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए 25 से 28 फरवरी के बीच किसानों को खेती और सिंचाई से जुड़ी गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी गई है। पर्यटकों, यात्रियों व ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Chances of heavy rain and snowfall on Mahashivratri
कश्मीर में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। महाशिवरात्रि पर प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 से 28 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में मौसम अधिक खराब रहेगा। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


भारी बर्फबारी की सूरत में साधना पास, राजदान पास, सोनमर्ग-जोजीला-गुमीरी, मुगल मार्ग, सिंथन पास व पहाड़ी इलाकों में संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। संभावित इलाकों में खराब मौसम में पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन को आपात प्रबंधन मजबूत करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

आगामी पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए उक्त अवधि में किसानों को खेती और सिंचाई से जुड़ी गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी गई है। पर्यटकों, यात्रियों व ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। मार्च की शुरुआत में भी मौसम बदला रहेगा। इससे पहले करीब तीन माह तक शुष्क मौसम का दौर रहा है। आगामी मौसम में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पुंछ, किश्तवाड़, शोपियां, रियासी, रामबन, डोडा, उधमपुर में येलो अलर्ट के बीच 64.5 से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। 

कृषि-बागवानी के लिए बारिश उपयोगी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तियार अहमद का कहना है कि आगामी कुछ पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हैं। कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। यह बारिश कृषि-बागवानी सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपयोगी होगी। इस बीच रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 15.5, बटोत में 17.3, कटड़ा में 23.4, भद्रवाह में 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.6, पहलगाम में 13.6, गुलमर्ग में 6.4 और लेह में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

कहां-कितना न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग    माइनस 5.6
पहलगाम  माइनस 4.3
काजीगुंड    माइनस 0.6
श्रीनगर        0.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed