फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather Bone chilling cold in kashmir

Jammu Kashmir Weather: घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, माइनस में पहुंचा तापमान

Wed, 16 Nov 2022 11:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 11:44 AM IST
सार

पहलगाम, गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather Bone chilling cold in kashmir
पुंछ में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में सुधार के साथ घाटी शीत लहर की चपेट में है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है। पहलगाम, गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड का भी भरपूर एहसास हुआ। खासतौर पर कश्मीर में सर्दी ने जोर पकड़ा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री गिरकर 12.4 और सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, गुलमर्ग में माइनस 4.6, लेह में माइनस 7.5 और कारगिल में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा और यहां दिन का तापमान 25.8 और सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत में 13.3, कटड़ा में 11.4 और भद्रवाह में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed