फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,waether

आसमान से बरस रहे अंगारे, लू से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir,waether
जम्मू। जम्मू समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी से कोई राहत नहीं है। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। दिन को बाजारों से रौनक गायब है। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू संभाग में गर्म हवाएं अभी जारी रहेंगी, लेकिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार को दिन की शुरुआत गर्म हवाओं के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ आसमान से अंगारे बरसने जैसी गर्मी पड़ी। दोपहर को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लगातार तपिश रहने से इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 42.1 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में तापमान 31.6, बटोत में 32.5, कटड़ा में 39.6 और भद्रवाह में 33.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.5, पहलगाम में 24.7 और गुलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लेह में पारा 20.0 और कारगिल में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed