फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will change in coming days in Jammu and Kashmir chances of rain and snowfall

जम्मू-कश्मीर: आने वाले दिनों में करवट बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

सार

द्रास व जंस्कार के अलावा लेह-मनाली हाईवे पर भारी बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन व पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Weather will change in coming days in Jammu and Kashmir chances of rain and snowfall
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में 16 से 18 अक्तूबर तक बारिश के आसार हैं। इसमें 17 अक्तूबर को कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के साथ पारे में अधिक गिरावट से सर्दी की दस्तक भी होगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू संभाग के पीर पंजाल रेंज में भद्रवाह से बनिहाल तक का क्षेत्र अधिक प्रभावित रहेगा। इसके साथ गुलमर्ग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पहलगाम और सोनमर्ग (जोजीला पास) में निम्न हिमपात और द्रास व जंस्कार के अलावा लेह-मनाली हाईवे पर उच्च हिमपात हो सकता है। जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ उच्च क्षेत्रों में भूस्खलन व पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है। किसानों को कृषि और बागवानी फसलों की कटाई न करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सात जवानों की शहादत: क्या पुंछ में हैं आतंकियों के मददगार, कहां से आ रहा है खाना, ऐसा संभव कैसे?    
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से मौसम के साफ रहने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि रात्रि तापमान में गिरावट आई है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, कारगिल में 2.2, पहलगाम में 2.0, गुलमर्ग में 5.8 और श्रीनगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में गर्मी में कमी आई है। रात को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम में बदलाव आने से बाजारों में दिन के समय रौनक बढ़ी है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 35.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 28.4, बटोत में 28.1, कटड़ा में 31.4, भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को सूर्यास्त के समय में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed