{"_id":"5b46413a4f1c1b0b278b5d9f","slug":"jammu-kashmir-violent-demonstration-during-bandh-in-srinagar-section-144-applicable-in-many-areas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए स्थानीय आतंकी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को घाटी में कई जगह पर बंद रहा। कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के सोवरा क्षेत्र में शरारती तत्वों ने कुछ रेहड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ भिड़ंत भी हुई। बंद के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे। इसमें एक स्थानीय था। बंद के कारण प्रशासन ने कई क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर कई प्रतिबंध लगाए थे। पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे। इसमें एक स्थानीय था। बंद के कारण प्रशासन ने कई क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर कई प्रतिबंध लगाए थे। पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और यासीन मलिक की अध्यक्षता वाले जाइंट रेसिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) द्वारा दी गई बंद की कॉल के चलते श्रीनगर में सभी दुकानें, कारोबारी इदारे, शिक्षण संस्थान आदि बंद रहे। सड़कों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट गायब रहा। प्रशासन ने लगभग सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की थी। घाटी के अन्य जिलों में भी बंद की ऐसी ही खबरें प्राप्त हुई हैं।