फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir : vikar Rasool wani said Congress will bring public manifesto for assembly elections

जम्मू कश्मीर: रसूल बोले- विधानसभा चुनाव के लिए जनता का घोषणापत्र लाएगी कांग्रेस, हितधारकों से लिए जाएंगे सुझाव

Wed, 24 Jul 2024 03:00 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: गुलशन कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 03:00 PM IST
सार

विकार रसूल वानी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता का घोषणापत्र लेकर आएगी। इसमें गारंटी और प्रतिबद्धताएं दी जाएंगी, जिन्हें समय रहते पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir : vikar Rasool wani said Congress will bring public manifesto for assembly elections
कांग्रेस की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता का घोषणापत्र लेकर आएगी। इसमें गारंटी और प्रतिबद्धताएं दी जाएंगी, जिन्हें समय रहते पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने दो समितियां और उप समितियां गठित की हैं।

विज्ञापन


यहां मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए वानी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा ने समाज के हर वर्ग को कष्ट और तकलीफें दी हैं। लोग हर तरफ से परेशान हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस जनता के मुद्दों को सुनने और उनकी मांगों को घोषणापत्र में शामिल करने के लिए उन तक पहुंचेगी। इसके लिए जम्मू प्रांत के लिए दो समितियां गठित की गई हैं। वरिष्ठ नेता प्रो. सैफुद्दीन सोज की अध्यक्षता में पीसीसी की घोषणापत्र समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सभी हितधारकों से सुझाव मांगेंगे।। इसी तरह कश्मीर प्रांत के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के मुद्दों पर अंतिम चर्चा के लिए अगले 15 दिन के भीतर इसी तरह की कवायद करने के लिए एक उप-समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 30 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय की समय सीमा के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार रहें। आतंकी गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए सरकार विफल रही है। सरकार को स्थिति को नियंत्रित करने और समय पर विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिएं। अतीत में विधानसभा चुनाव अधिक कठिन परिस्थितियों में हुए थे। लोकतंत्र की बहाली अपने आप में आतंकवाद के लिए एक संदेश होगा। 

कांग्रेस लोगों को पूर्ण अधिकार बहाल करने के लिए चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करती रहेगी। उन्होंने विधानसभा से महत्वपूर्ण शक्तियां छीनकर उप राज्यपाल को सौंपने के आदेश की आलोचना की। कहा यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ भाजपा का एक और विश्वासघात है। 


उन्होंने जम्मू प्रांत के लिए दो उप-समितियों की घोषणा की, जिनमें से एक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र शर्मा करेंगे जबकि दूसरी की अध्यक्षता पीसीसी के उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता करेंगे। शर्मा के साथ समिति के सदस्यों में टीएस बाजवा, इंदु पवार, शशि शर्मा, मोहिब खान, उदय भानु चिब, सुरेश डोगरा शामिल हैं। गुप्ता के साथ समिति के सदस्यों में डॉ. प्रदीप भगत, डॉ. मुलक राज भामगी, फिरोज अहमद खान, राकेश वजीर, नरेंद्र खजूरिया और काजल राजपूत शामिल हैं। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, जम्मू शहरी के जिला अध्यक्ष ठा. मनमोहन सिंह ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed