फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Vikar Rasool remarks on Padma Bhushan as small award Azad said small people small talks

जम्मू कश्मीर: पद्म भूषण को विकार रसूल ने कहा- छोटा अवार्ड, आजाद बोले- छोटे लोग, छोटी बात

Sun, 04 Dec 2022 12:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 04 Dec 2022 12:35 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते  हुए पद्म भूषण पुरस्कार को एक छोटा अवार्ड करार दिया है। इस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री जीएन आजाद ने  प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Vikar Rasool remarks on Padma Bhushan as small award Azad said small people small talks
Vikar Rasool Wani & Ghulam Nabi Azad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी के पद्म भूषण पुरस्कार को लेकर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते  हुए पद्म भूषण पुरस्कार को एक छोटा अवार्ड करार दिया है। इस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री जीएन आजाद ने  प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आजाद ने कहा, 'छोटे लोग, छोटी बात। कुछ लोग छोटी बात करते हैं। पद्म अवार्ड बहुत बड़ा अवार्ड है।' उन्होंने आगे कहा कि वह इससे ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


उधर, भाजपा और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस को इस बयान को लेकर घेरा है। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आरएस चिब का कहना है कि कांग्रेस नेता विकार रसूल ने इस बयान से अपने छोटे पन को दर्शाता है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख विकार रसूल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि भाजपा अवार्ड राजनीतिक आधार पर दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर छोटा- बड़ा अवार्ड को लेकर गलत बात हो गई है तो उसे वह वापस लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed